राज्य की राजधानी – भोपाल |
राज्य की भाषा – हिन्दी |
गठन – 1 नवंबर, 1956 |
म.प्र. में 52 जिले व 10 संभाग है। |
प्रदेश को म.प्र. नाम पं. जवाहरलाल नेहरू ने दिया । |
क्षेत्रफल – 3,08,252 वर्ग किमी. |
म.प्र. में भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 9.38 है। |
म.प्र. को नदियों का मायका, सोया स्टेट, हृदय प्रदेश, टाईगर स्टेट,मध्यभारत, लघु भारत आदि नामों से संबोधित किया जाता है। |
भू-वैज्ञानिक दृष्टि से म.प्र. सर्वाधिक प्राचीनतम गोंडवाना क्षेत्र का भाग है। | |
म.प्र. पुर्णतः भू-अवेष्ठित राज्य हैं जिसकी सीमा न तो समुद्री ,न ही अन्तर्राष्ट्रीय सीमा को छूती है। |
म.प्र. में ग्रीष्म ऋतु को 'उनाला' शीत ऋतु को ‘सियाला' और वर्षा ऋतु को ‘चौमासा' कहते हैं। |
|
लोकसभा सीटों की संख्या – 29 |
राज्यसभा सदस्यों की संख्या – 11 |
विधानसभा सीटों की संख्या – 230 |
|
राज्य का राजकीय पक्षी – दूधराज |
राज्य का राजकीय पशु – बारहसिंहा |
राज्य का राजकीय पुष्प – लिली |
राज्य का राजकीय फल – आम |
राज्य का राजकीय वृक्ष – बरगद |
|
भारत में जनसंख्या के आधार पर मध्य प्रदेश का स्थान – छठा |
साक्षरता दर के मामले में राज्य का देश में स्थान – 28वां |
महिला साक्षरता में राज्य का स्थान – 28वां |
क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्य प्रदेश का स्थान – दूसरा |
क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला – छिन्दवाड़ा |
क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा जिला – दतिया |
प्रदेश का सबसे बड़ा शहर – इंदौर |
|
सीमावर्ती राज्य –पूर्व में छत्तीसगढ़ , पश्चिम में राजस्थान और गुजरात, उत्तर में उत्तर प्रदेश और दक्षिण में महाराष्ट्र |
प्रदेश की अधिकतम सीमा से जुड़ने वाला राज्य – उत्तर प्रदेश (10 जिलों में) |
न्यूनतम सीमा से जुड़ने वाला राज्य – गुजरात |
|
मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन – इटारसी |
मध्य प्रदेश में रेल सेवा विभाग का मुख्यालय – भोपाल |
1 नवंबर, 2000 को मध्य प्रदेश में अलग होकर बनने वाला राज्य – छत्तीसगढ़ |
मध्य प्रदेश में सर्वाधिक बोली जाने वाली बोली – बुन्देलखंडी |
‘झीलों का शहर’ उपनाम से जाना जाने वाला शहर – भोपाल |
भारत में सर्वाधिक नदियाँ म.प्र. में प्रवाहित होती हैं। |
नर्मदा नदी को म.प्र. की जीवनरेखा कहा जाता है। |
नर्मदा म.प्र. की सबसे लंबी व भारत की पाँचवीं सबसे बड़ी नदी हैं। |
मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी नदी – नर्मदा |
म.प्र. में सर्वाधिक मृदा अपरदन चंबल नदी द्वारा होता है। |
मध्य प्रदेश की दक्षिणी सीमा से जुड़ने वाली नदी – ताप्ती |
मध्य प्रदेश की उत्तरी सीमा से जुड़ने वाली नदी – चम्बल |
तवा नदी पर म.प्र. का सबसे लम्बा बाँध बना है। |
|
मध्य प्रदेश में कुल हवाई अड्डे – 5 (खजुराहो, ग्वालियर, भोपाल, इन्दौर एवं जबलपुर) |
मध्य प्रदेश के प्रमुख लोकगीत – आल्हा, कलगी, तुर्रा, नागपन्थी, गायन, भरथरी इत्यादि |
मध्य प्रदेश के प्रमुख लोकनृत्य – गणगौर, काटी, फेफारिया, आड़ा-खाड़ा नाच, डंडा नाच, मटकी नाच, रजवाड़ी, राई नृत्य, खैरा नृत्य, कानड़ा नृत्य इत्यादि |
मध्य प्रदेश की प्रमुख नदियां – नर्मदा, चम्बल, सोन, ताप्ती व बेतवा |
राज्य की प्रमुख जनजातियां – गोण्ड भील, बैगा, कोरकू, भारिया, कोल, हल्बा, सहारिया, सउर, खैखार, पनिका, केवार इत्यादि |
म.प्र. की विशेष पिछड़ी जनजातियाँ हैं :- सहरिया, बैगा व भारिया । |
प्रदेश की प्रमुख फसलें – चावल, गेहूं, ज्वार, चना, सोयाबीन, गन्ना व कपास |
राज्य में पाए जाने वाले प्रमुख खनिज – ग्रेफाइट, अभ्रक, शीशा,बॉक्साइट,तांबा,संगमरमर, चूना पत्थर,कोयला, घीया पत्थर, स्लेट इत्यादि |
राज्य के प्रमुख टाइगर रिजर्व – कान्हा, पन्ना, बाधवगढ,पेंच,सतपुड़ा |
मध्य प्रदेश के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान – कान्हा किसली,माधव,बांधवगढ़,पन्ना,सतपुड़ा,वन विहार,पेंच,फोसिल, संजय इत्यादि |
राज्य के प्रमुख पर्यटक स्थल – कान्हा किसली, महेश्वर, खजुराहो, ग्वालियर का किला, सांची स्तूप, पचमढ़ी, भीमबेटका, माण्डू, बांधवगढ़,ओंकारेश्वर इत्यादि |
राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थल – चित्रकूट, उज्जैन इत्यादि |
राज्य की प्रमुख व्यापारिक फसल – सोयाबीन |
|
मध्य प्रदेश का पहला राष्ट्रीय उद्यान – कान्हा किसली |
म.प्र. का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान कान्हा किसली है। |
म.प्र. का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान जीवाश्म उद्यान है। |
म.प्र. देश में राष्ट्रीय उद्यानों एवं अभ्यारण्यों की दृष्टि से प्रथम स्थान पर है। |
म.प्र. का सबसे बड़ा अभ्यारण्य नौरादेही व सबसे छोटा अभ्यारण्य रालामण्डल हैं। |
प्रदेश का एकमात्र सर्प उद्यान भोपाल में हैं। |
राज्य में सर्वाधिक आरक्षित वन – उज्जैन |
राज्य में सबसे कम आरक्षित वन – राजगढ़ |
राज्य में सबसे अधिक वन वाला जिला – बालाघाट जिला |
राज्य में सबसे कम वन वाला जिला – शाजापुर जिला |
वनों का राष्ट्रीयकरण (1970) करने वाला प्रथम राज्य – मध्य प्रदेश |
वनों का शत-प्रतिशत राष्ट्रीयकरण करने वाला देश का प्रथम राज्य म.प्र. है। |
राज्य का सबसे बड़ा अभयारण्य – नौरोदेही |
राज्य का सबसे छोटा अभयारण्य – राला मण्डल |
राज्य का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान – वन बिहार |
मध्य प्रदेश में वन क्षेत्र का प्रतिशत – 31% |
|
म.प्र. की जलवायु मानसूनी जलवायु है। |
म.प्र. में ऋतु संबंधी आंकड़े एकत्रित करने वाली बेधशाला इन्दौर में हैं। |
म.प्र. के मध्य से कर्क रेखा गुजरती है। |
म.प्र. में सबसे कम तापमान शिवपुरी का है। |
म.प्र. में सर्वाधिक तापमान गंजबासौदा का है। |
राज्य में सर्वाधिक वर्षा- पचमढ़ी |
राज्य में कम वर्षा- भिण्ड |
प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन जिसे सतपुड़ा की रानी कहा जाता है – पचमढ़ी |
|
राज्य का उच्च न्यायालय – जबलपुर |
मध्य प्रदेश का हीरा, डायस्फोर, पाइरोफिलाइट तथा तांबा, अयस्क के उत्पादन में देश में स्थान – प्रथम |
मध्य प्रदेश में राज्य सतर्कता आयोग की स्थापना – 1 मार्च, 1964 |
राज्य में मानवाधिकार आयोग का गठन – दिसंबर 1994 |
प्रदेश में राज्य वित्त आयोग का गठन – दिसंबर 1994 |
पंचायत चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने वाला पहला राज्य – मध्य प्रदेश |
राज्य का प्रथम रत्न परिष्कृत केंद्र – जबलपुर |
राज्य का पहला विशेष आर्थिक जोन – इंदौर |
राज्य में तेल शोधक कारखाना – बीना (सागर) |
खनिज उत्पादन में मध्य प्रदेश का स्थान – तृतीय |
राज्य में क्रिस्टल आई टी पार्क की स्थापना – इंदौर |
राज्य में ऑप्टिकल फाइबर का कारखाना – मण्डीद्वीप |
अल्कोहल एंड कार्बन डाई-ऑक्साइड प्लांट – रतलाम |
करेंसी प्रिंटिंग प्रेस/बैंक नोट प्रेस – देवास |
सिक्योरिटी पेपर मिल – होशंगाबाद |
मध्य प्रदेश का न्युज प्रिंट मिल/कारखाना - नेपानगर (बुरहानपुर) |
सिक्युरिटी पेपर मिल- होशंगाबाद |
रेलवे कोच फैक्ट्री – भोपाल |
रेल्वे स्लीपट बनाने का कारखाना बुधनी में है। | |
राज्य में सर्वाधिक उद्योग वाला जिला – पीथमपुर (धार जिला) |
सबसे कम उद्योग वाला जिला – पन्ना जिला |
राज्य में सर्वाधिक पवन चक्की – इंदौर |
|
प्रदेश का एकमात्र गाँजा उत्पादक जिला - खण्डवा |
प्रदेश का एकमात्र अफीम उत्पादक जिला - मन्दसौर |
प्रदेश का रेप्टाइल पार्क- पन्ना |
इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय - भोपाल |
एशिया का सबसे बड़ा सोयाबीन संयंत्र - उज्जैन |
राज्य की सबसे ऊँची चोटी- धुपगढ़ |
राज्य का एकमात्र उद्यानिकी महाविद्यालय - इन्दौर |
म.प्र. फिल्म सिटी - वगौड़ा (भोपाल) |
हीरा उत्पादक जिला - पन्ना |
राज्य का एकमात्र सैनिक अड्डा - महाराजपुरा (ग्वालियर) |
रेलवे भर्ती बोर्ड का मुख्यालय- भोपाल |
राज्य का सबसे बड़ा राष्ट्रीय मार्ग - आगरा मुम्बई (NH3) |
BHEL- भोपाल |
|
म.प्र. का राजस्व मण्डल ग्वालियर में हैं। |
म.प्र. का सचिवालय वल्लभ भवन भोपाल में है। |
म.प्र. का निदेशालय सतपुड़ा एवं विंध्याचल भवन भोपाल में है जहाँ विभिन्न विभागों के निदेशक एवं संचालक होते हैं। |
म.प्र. में सर्वोच्च प्रशासनिक पद मुख्यसचिव का होता है। |
मुख्यसचिव राज्य मंत्रिमण्डल का सचिव व मुख्यमंत्री का प्रमुख परामर्शदाता होता है। | |
म.प्र. में जिला कलेक्टर जिला प्रशासन की धुरी होता है। |
जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखना जिलाधीश का कर्तव्य है। |
|
प्रदेश में 2001 से सर्व शिक्षा अभियान चलाया जा रहा है। |
क्षेत्रीय जेल प्रबंधन व शोध संस्थान भोपाल व जेल प्रशिक्षण केन्द्र सागर है। |
राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान जबलपुर में हैं। |
राज्य का एकमात्र शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय इन्दौर में हैं। |
म.प्र. का एकमात्र यूनानी चिकित्सा महाविद्यालय बुरहानपुर में है। |
डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर राष्ट्रीय सामाजिक विज्ञान संस्थान महू (इन्दौर) में है। |
भोज वि.वि. को यूनेस्को ने मेगा यूनिवर्सिटी का दर्जा प्रदान किया |
म.प्र. हिन्दी ग्रंथ अकादमी की स्थापना 1969 में भोपाल में हुई। |
भारतीय पर्यटन एवं पर्यटन प्रबंधन संस्थान ग्वालियर में है। |
राज्य में जवाहर लाल नेहरू पुलिस अकादमी स्थित है – सागर में |
|
म.प्र. का सोहागपुर सबसे बड़ा कोयला क्षेत्र है। |
म.प्र. में सर्वप्रथम विद्युत उत्पादन 1905 में प्रारम्भ हुआ। |
एस्ट्रोटर्फ (कृत्रिम घास) से युक्त प्रदेश का एकमात्र स्टेडियम ऐशबाग भोपाल हैं। |
म.प्र. का प्रथम व एकमात्र अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा भोपाल को प्राप्त हुआ। |
प्रदेश में अंगूर अनुसंधान केन्द्र रतलाम में हैं। |
प्रदेश में लेसर किरण ऊर्जा अनुसंधान केन्द्र इन्दौर में हैं। |
प्रदेश के पन्ना को आँवला एवं जबलपुर को आम जिला घोषित किया है। |
राष्ट्रीय रामायण कला संग्रहालय की स्थापना ओरछा में की गई है। |